फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7.5 Magnitude Earthquake Hits Indonesia on Monday

इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

Mon, 24 Jun 2019 09:38 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
7.5 Magnitude Earthquake Hits Indonesia on Monday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

इंडोनेशिया में सोमवार को 7.5 मैग्निट्यूड का भूकंप आया है। ये भूकंप बांधा सागर में आया। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है। ये जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) द्वारा दी गई है। 

विज्ञापन


यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 220 किमी की गहाराई में था। किसी तरह के नुकसान और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने एक बुलेटिन में कहा है कि भूकंप के बाद किसी तरह की सुनामी की कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


इससे पहले बीते हफ्ते इंडोनेशिया के पापुआ में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। लेकिन अधिक नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी। इस देश में बीते साल सुलावेसी द्वीप पर आए 7.5 तीव्रता के भूकंप में करीब 348 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इससे कई इमारतें जमींदोज हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया में ही क्यों तबाही मचा रहे भूकंप और सुनामी

इंडोनेशिया में लगातार मच रही तबाही से लोगों के जहन में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इंडोनेशिया में ही भूकंप और सुनामी क्यों तबाही मचा रहे हैं? इसी देश में सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाएं क्यों आती हैं?



इसका कारण यह है कि ये देश 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यहां की धरती के अंदर मौजूद टेक्टॉनिक प्लेट्स आपस में अधिक टकराती हैं, जिससे भूकंप और ज्वालामुखी जैसी घटनाएं होती हैं। बीते साल भी कई बार यहां भूकंप आया जिससे भारी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed