फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7.1 million people displaced worldwide due to various reasons including war violence natural disaster in 2022

Report; युद्ध, हिंसा और आपदाओं के कारण 7.1 करोड़ लोग बेघर, भारत में 2022 में 25 लाख लोगों को छोड़ना पड़ा घर

Fri, 12 May 2023 06:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 06:28 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में रूस के युद्ध के साथ-साथ बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ। जो कि एक वर्ष पहले की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील में विस्थापन रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

विज्ञापन
7.1 million people displaced worldwide due to various reasons including war violence natural disaster in 2022
आपदा (फाइल) - फोटो : हिमांशु जोशी

विस्तार

साल 2022 में युद्ध, हिंसा और प्राकृतिक आपदा समेत विभिन्न कारणों से दुनियाभर में 7.1 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। विभिन्न देशों में आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (आईडीएमसी) वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष भारत में मौसम से संबंधित आपदाओं ने 2022 में 25 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। इससे आंतरिक रूप से विस्थापितों की संख्या रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। नॉर्वेजियन शरणार्थी परिषद (एनआरसी) के आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में रूस के युद्ध के साथ-साथ बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ। जो कि एक वर्ष पहले की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील में विस्थापन रिकॉर्ड स्तर पर रहा। वहीं, सोमालिया, केन्या और इथियोपिया में सूखे के कारण हालात खराब हुए। आपदाओं के कारण 2021 की तुलना में 2022 में विस्थापित लोगों की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed