{"_id":"5dce02b68ebc3e54ae283b52","slug":"7-1-magnitude-earthquake-in-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में 7.1 तीव्रता का भूकंप का झटका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया में 7.1 तीव्रता का भूकंप का झटका
Fri, 15 Nov 2019 07:13 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
पूर्वी इंडोनेशिया के नार्थ मालुकु प्रांत के तटवर्ती इलाके में गुरूवार देर रात 7.1 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूगर्भशास्त्रियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि सुनामी आने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र तटीय शहर टर्नेट के उत्तर-पश्चिम में 140 किलोमीटर की दूरी पर 45 किलोमीटर की गहराई पर था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि ‘‘ प्रशांत क्षेत्र में विनाशकारी सुनामी की संभावना नहीं है।’’
विज्ञापन
इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी हालांकि लोगों से ऐहतियात के तौर पर समुद्र के तटों से दूर रहने को कहा। भूकंप स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजकर 17 मिनट पर आया।
विज्ञापन