{"_id":"5fc6a9f7db2bd93ac11b553c","slug":"64-ornamental-elephants-on-the-road-in-north-western-england-solve-the-mystery","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी-पश्चिमी इंग्लैंड में सड़क पर 64 सजावटी हाथी मिलने का पता चल गया रहस्य ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तरी-पश्चिमी इंग्लैंड में सड़क पर 64 सजावटी हाथी मिलने का पता चल गया रहस्य
Wed, 02 Dec 2020 02:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
हाथी - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter.com/yogrishiramdev
उत्तरी-पश्चिमी इंग्लैंड के एक कस्बे में एक खास सड़क पर रहने वाले लोगों के घरों के बाहर सेरेमिक के बने सजावटी हाथियों का समूह पाए जाने का रहस्य सुलझ गया है।पुलिस ने मंगलवार को यह रहस्य सुलझने का दावा किया और कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी मृत पत्नी की याद में इन सजावटी हाथियों को लोगों के घरों के दरवाजे पर रखा था।
विज्ञापन
दरअसल, सेंट हेलेंस शहर में विंसेंट स्ट्रीट पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात 64 सजावटी हाथियों के किसी ने रख दिया था। इससे वहां के निवासी और पुलिस हैरान रह गए थे। इससे कस्बे में तरह-तरह की अफवाहों के दौर शुरू हो गए थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चिंता जताते हुए पोस्ट अपलोड किए थे।
विज्ञापन
मर्सीसाइड पुलिस ने हाथियों के इस अनपेक्षित को चिंता का कारण बताते हुए उनके रहस्यमयी मालिक से सामने आने की अपील की थी। पुलिस सार्जेंट एंडी हाफपेनी के मुताबिक, अपील के बाद सामने आए बुजुर्ग ने इन प्रतीकों को रखे जानकी बात स्वीकार की। बुजुर्ग ने बताया कि उसने यह काम अपनी पत्नी के निधन का पहला साल पूरा होने पर उसे याद करने के लिए किया था।
विज्ञापन