फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   61st day of war: Russias Foreign Minister Sergey Lavrov warns of real danger of World War III, Russian Troops slows down In Ukraine

युद्ध का 61वां दिन : रूसी विदेश मंत्री ने दी 'असली खतरे' की चेतावनी, यूक्रेन में रूस के बढ़ने की धीमी पड़ी रफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 02:16 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Apr 2022 02:16 AM IST
सार

रूस ने यूक्रेन की क्रमेनचुक तेल रिफाइनरी पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, उसने पूर्व सोवियत पड़ोस में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। मंत्रालय ने कहा रूसी संघ के सशस्त्र बल यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
61st day of war: Russias Foreign Minister Sergey Lavrov warns of real danger of World War III, Russian Troops slows down In Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

रूसी सेना के यूक्रेन युद्ध के 61वें दिन पहली बार अमेरिका की तरफ से शीर्ष राजनयिकों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जेलेंस्की से आमने-सामने की बातचीत में उनकी मदद का सोमवार को वचन दिया।

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा, यूक्रेन में रूस के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है। अमेरिकी राजनयिकों ने कहा, यूक्रेन युद्ध में रूस नाकाम रहा है। उधर, समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 'असली' खतरे तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस बीच, ब्रिटेन ने कहा है कि मॉस्को को अभी तक देश के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र में अपने हमलों में अहम सफलता नहीं मिली है। जेलेंस्की से मुलाकात में अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षामंत्री ने कहा कि अमेरिका ने 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद की बिक्री को मंजूरी दी है और वह यूक्रेन को विदेशी सैन्य वित्त पोषण से 30 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की व अन्य यूक्रेनी अफसरों से मुलाकात के एक दिन बाद पोलैंड में ब्लिंकेन ने कहा, हमने जो रणनीति बनाई है, उसमें यूक्रेन के लिए बड़े पैमाने पर समर्थन, रूस के खिलाफ भारी दबाव व 30 से अधिक देशों के साथ एकजुटता के नतीजे शामिल हैं। ब्लिंकेन ने कहा, जब रूसी युद्ध के मकसद की बात आती है, तो रूस नाकाम हो रहा है। वह यूक्रेन की आजादी व संप्रभुता छीनने में नाकाम रहा है।

दोनबास में शक्तिशाली हथियार जरूरी : यूक्रेन
यूक्रेन हमले के दो माह बाद तीन घंटे चले बैठक में यूक्रेन ने दोनबास में रूसी अभियान के विरुद्ध ज्यादा शक्तिशाली हथियारों के लिए पश्चिम पर दबाव डाला। जेलेंस्की ने अमेरिकी सहायता के लिए आभार भी जताया। यहां रूसी सेना यूक्रेन को खदेड़ने के प्रयास में जुटी है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा, मैरियूपोल के एक इस्पात संयंत्र में छिपे यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना को उलझाए हुए हैं और उसे दोनबास में अधिक आक्रामक होने से रोके हुए है।

लड़ाई की प्रकृति बदल रही है : ऑस्टिन
अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, यूक्रेन में लड़ाई की प्रकृति अब बदल गई है और रूस ने डोनबास के पूर्वी औद्योगिक गढ़ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्तरी क्षेत्र से खुद को दूर खींच लिया है। लड़ाई की प्रकृति अब व्यापक हो गई है, इसलिए यूक्रेन की सैन्य जरूरतें भी हैं और ज़ेलेंस्की अब अधिक टैंक, तोपखाने, अन्य हथियारों पर ध्यान दे रहे हैं। ऑस्टिन ने कहा, हम यूक्रेन को एक संप्रभु देश के रूप में देखना चाहते हैं। 

रूस ने यूक्रेन के तेल डिपो और सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया हमला
रूस ने यूक्रेन की क्रमेनचुक तेल रिफाइनरी पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, उसने पूर्व सोवियत पड़ोस में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। मंत्रालय ने कहा रूसी संघ के सशस्त्र बल यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं। रूस ने कहा, उसने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों और निप्रो नदी के पास क्रेमेनचुक तेल तेल रिफाइनरी पर हमला कर ईंधन उत्पादन सुविधाओं को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed