फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   6 dead in fire during Shivratri ritual in Mauritius, foreign minister Jaishankar saddened

Mauritius: शिवरात्रि से पहले होने वाले अनुष्ठान के दौरान लगी आग, छह लोगों की मौत पर जयशंकर ने जताया दुख

Mon, 04 Mar 2024 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2024 03:17 PM IST
सार

तीर्थयात्री शिवरात्रि उत्सव से पहले ग्रैंड बेसिन झील तक पैदल यात्रा कर रहे थे, जिसे पूर्वी अफ्रीकी द्वीप राष्ट्र के हिंदू समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। तभी आग लगने का हादसा हो गया।

विज्ञापन
6 dead in fire during Shivratri ritual in Mauritius, foreign minister Jaishankar saddened
शिवरात्रि से पहले होने वाले अनुष्ठान के दौरान लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मॉरिशस से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां महाशिवरात्रि से पहले होने वाले एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आग लग गई। इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। घटना पर विदेश मंत्री एय जयशंकर ने दुख जताया है।

विज्ञापन


यह है मामला
मॉरिशस के पुलिस कमिश्नर अनिल कुमार दिप ने बताया कि श्रद्धालु शिवरात्रि से पहले तीन मार्च को ग्रैंड बेसिन झील तक पैदल यात्रा कर रहे थे। ये लोग लकड़ी और बांस से बनी एक गाड़ी पर देवताओं की मूर्तियां रखकर झील पर जा रहे थे। तभी गाड़ी खुले बिजली के तारों के संपर्क में आ गई और आग लग गई। 
विज्ञापन


सात लोग घायल
पुलिस आयुक्त अनिल कुमार दीप ने कहा, दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज अभी चल रहा है।

जयशंकर ने जताया दुख
विदेश मंत्री एय जयशंकर ने सोमवार को हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कहा, 'मैं मॉरीशस में महाशिवरात्रि से पहले होने वाले एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आग लगने की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। इस हादसे में छह लोगों की जान गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मार्च को होनी है महाशिवरात्रि
बता दें, तीर्थयात्री शिवरात्रि उत्सव से पहले ग्रैंड बेसिन झील तक पैदल यात्रा कर रहे थे, जिसे पूर्वी अफ्रीकी द्वीप राष्ट्र के हिंदू समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि आठ मार्च को है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed