{"_id":"62151e784f2da84fe71db4fa","slug":"59-people-killed-in-explosion-near-gold-mine-in-southwestern-burkina-faso","type":"story","status":"publish","title_hn":"औगाडोउगोउ: बुर्किना फासो में सोने की खान के पास भीषण विस्फोट, 59 की मौत 100 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
औगाडोउगोउ: बुर्किना फासो में सोने की खान के पास भीषण विस्फोट, 59 की मौत 100 से ज्यादा लोग घायल
Tue, 22 Feb 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुर्किना फासो
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुर्किना फासो
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:04 PM IST
सार
दक्षिण-पश्चिमी बुर्किना फासो में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। सोने की खान के पास हुए इस हादसे में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे में 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिमी बुर्किना फासो में सोमवार को सोने की खान के पास भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गबोम्ब्लोरा गांव में धमाके के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों ने हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों के कारण विस्फोट हुआ।
विस्फोट के दौरान मौके पर मौजूद एक वन कर्मी ने कहा, मुझे हर तरफ शव नजर आ रहे थे. वह भयावह था. उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट सोमवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे हुआ था जिसके बाद और भी कई विस्फोट हुए.
विज्ञापन
विस्फोट के दौरान मौके पर मौजूद एक वन कर्मी ने कहा, मुझे हर तरफ शव नजर आ रहे थे. वह भयावह था. उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट सोमवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे हुआ था जिसके बाद और भी कई विस्फोट हुए.
विज्ञापन