{"_id":"5de92a8b8ebc3e54936d53df","slug":"58-migrants-die-including-women-and-children-in-boat-drowning-in-west-african-country-mauritania-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरीटानिया के समुद्र में नाव डूबने से 58 की मौत, पांच दिनों तक पानी में फंसे रहे लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मौरीटानिया के समुद्र में नाव डूबने से 58 की मौत, पांच दिनों तक पानी में फंसे रहे लोग
Thu, 05 Dec 2019 09:35 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 05 Dec 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम अफ्रीकी देश मौरीटानिया के समुद्री तट पर बड़ा हादसा हुआ है। लोगों को ले जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव डूबने से 58 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नाव में ईंधन खत्म होने की वजह से वो पांच दिन तक समुद्र में फंसी रही। जिसके बाद वो पानी में डूब गई।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। एजेंसी के अनुसार 83 लोग तैरकर मौरीटानिया के तट पर पहुंचने में सफल रहे। मौरीटानिया के अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय संगठन (आईओएम) और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी आयोग (यूएनएचसीआर) शरणार्थियों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसे में बचने वाले लोगों ने बताया कि नाव पर 150 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी 27 नवंबर को गांबिया से रवाना हुए थे और कैनेरी द्वीप जा रहे थे। मौरीटानिया के निकट पहुंचने के बाद नाव का ईंधन खत्म हो गया। डूबने से पहले यह बोट समुद्र में करीब पांच दिनों तक फंसी रही।
विज्ञापन
मौरीटानिया में आईओएम की मिशन चीफ एल लुंगरोटी ने कहा, मौरीटानिया के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। हमारी प्राथमिकता बचाए गए सभी लोगों का ध्यान रखना और उन्हें आवश्यक मदद करना है। घायलों को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।