{"_id":"603a9e0ad1aecd08dc2de8a0","slug":"52-people-including-abducted-students-released-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया : अगवा किए गए छात्रों समेत 52 लोग रिहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया : अगवा किए गए छात्रों समेत 52 लोग रिहा
Sun, 28 Feb 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मेदुगरी (नाइजीरिया)।
एजेंसी, मेदुगरी (नाइजीरिया)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-मध्य नाइजीरियाई राज्य नाइजर में पिछले सप्ताह एक बोर्डिंग स्कूल से अगवा किए गए 42 लोगों को बंदूकधारियों ने रिहा कर दिया है जिनमें 27 छात्र भी शामिल हैं। पिछले दिनों 27 छात्र, तीन स्टाफ सदस्य और उनके परिवार वाले 12 लोगों का पिछले सप्ताह एक सशस्त्र गिरोह ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
नाइजर के कगरा जिले में एक सरकारी विज्ञान माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 2 बजे स्कूल से इन्हें अगवा किया गया था। इस दौरान एक छात्र की मौत भी हो गई।
राज्य के गवर्नर अबूबकर सानी बेलो ने एक ट्वीट में कहा कि कागरा के अपहरण किए गए छात्रों, कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को अब आजाद कर दिया गया है। दूसरी तरफ, शुक्रवार को जमफारा राज्य में एक अलग घटना के तहत बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
पिछले दस दिनों के दौरान यह दूसरा मौका था जब आतंकियों ने बड़ी संख्या में लोगों को अगवा किया। फिलहाल छात्राओं की तलाश जारी है।