फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   51 media outlets in Afghanistan closed amid ongoing violence with Taliban news in Hindi

अफगानिस्तान: लगातार जारी है हिंसा का दौर, 51 मीडिया कार्यालयों पर लगा ताला

Wed, 04 Aug 2021 11:19 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Aug 2021 11:19 PM IST
सार

अफगानिस्तान में लंबे समय से चल रही हिंसा का असर यहां के मीडिया संस्थानों और उनके काम पर भी पड़ा है। 

विज्ञापन
51 media outlets in Afghanistan closed amid ongoing violence with Taliban news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अफगानिस्तान में पिछले तीन महीने से अधिक समय से जारी हिंसा में तेजी आने के चलते देश में कुल 51 मीडिया कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने टोलो न्यूज के हवाले से दी। यहां के सूचना मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि चार टीवी नेटवर्क समेत 16 मीडिया कार्यालय हेलमंड प्रांत में हैं और हालिया सप्ताहों में यहां पर काम बंद हो चुका है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिन मीडिया कार्यालयों ने यहां काम बंद कर दिया है उनमें से छह से अधिक तालिबान के समर्थन में चले गए हैं और उन्हें तालिबानी गतिविधियों की आवाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये मीडिया संस्थान हेलमंड, कांधार, बदखशां, तखर, बगलान, समंगन, बल्ख, सार-ए-पुल, जॉजवां, फरयाब, नूरिस्तान और बदगिल में संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन


अप्रैल से अफगानिस्तान में एक हजार से अधिक रिपोर्टर और मीडिया कर्मी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। इनमें 150 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले दो महीनों में यहां जारी हिंसा के बीच दो पत्रकारों की मौत हुई है। इनमें भारतीय फोटोजर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। अफगानिस्तान में चल रहा हिंसा का दौर पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम हमले में आठ की मौत, कार्यवाहक रक्षा मंत्री थे निशाना
अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर बम से हमला किया गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की जान चली गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री सुरक्षित हैं। हमला मंगलवार को काबुल के पास स्थित उच्च सुरक्षा वाले इलाके में हुआ। इसके बाद हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed