{"_id":"69c011d2e764f382db0942b3","slug":"50-days-or-100-us-treasury-secy-scott-bessent-says-no-clarity-on-oil-price-cooling-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 दिन या 100 दिन?: ईरान से जंग जारी रखने को तैयार अमेरिका, वित्त मंत्री बेसेंट बोले- जो करना पड़ेगा, करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
50 दिन या 100 दिन?: ईरान से जंग जारी रखने को तैयार अमेरिका, वित्त मंत्री बेसेंट बोले- जो करना पड़ेगा, करेंगे
Sun, 22 Mar 2026 09:29 PM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Pavan
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:29 PM IST
सार
अमेरिका ईरान के खिलाफ जंग जारी रखने को पूरी तरह तैयार है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका भारी नुकसान के बीच पीछे हट सकता है। लेकिन अमेरिकी वित्त मंत्री ने साफ कहा है कि अमेरिका के पास अभी ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को जारी रखने के लिए पर्याप्त पैसा है। इस दौरान उन्होंने तेल की कीमतों पर भी बयान दिया है।
विज्ञापन
ईरान से जंग जारी रखने को तैयार अमेरिका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि तेल की कीमतें कब कम होंगी, इस पर अभी कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता। उनके मुताबिक यह 50 दिन भी लग सकते हैं और 100 दिन भी - यानी हालात पूरी तरह अनिश्चित हैं।
यह भी पढ़ें - US-Iran: दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज; ट्रंप की चेतावनी के बाद भी नहीं बदले ईरान के तेवर
दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की स्थिति का सीधा असर दुनिया भर में तेल सप्लाई पर पड़ रहा है। यही वजह है कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
'ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने के लिए पर्याप्त पैसा'
स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के पास अभी ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को जारी रखने के लिए पर्याप्त पैसा है। लेकिन भविष्य में सेना की तैयारी मजबूत रखने के लिए सरकार कांग्रेस से अतिरिक्त फंड भी मांग रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कार्यकाल की तरह इस बार भी सेना को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं, ताकि आगे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
'जो भी जरूरी होगा, अमेरिका वो कदम उठाएगा'
सबसे अहम बात यह रही कि स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 'जो भी जरूरी होगा, वो कदम उठाएगा।' इसमें ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना, उसकी वायुसेना और नौसेना को नुकसान पहुंचाना, और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना शामिल है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - West Asia Crisis: होर्मुज में माइनस्वीपर्स तैनात करेगा जापान, जंग के बीच कैसे हैं हालात; क्या है ईरान का रुख?
'कड़े रुख से ही हालात पर पाया जा सकता है काबू'
अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट का एक बयान काफी चर्चा में है, 'कभी-कभी तनाव कम करने के लिए पहले उसे बढ़ाना पड़ता है।' यानी अमेरिका मानता है कि पहले कड़ा रुख अपनाकर ही हालात को कंट्रोल किया जा सकता है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन