फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   5 years old boy left to buy Lamborghini by driving SUV

उम्र 5 साल...एसयूवी लेकर निकल पड़ा लैम्बोर्गिनी खरीदने

Thu, 07 May 2020 06:18 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 May 2020 06:18 AM IST
सार

  • मां ने नहीं दिलाई तो खुद निकल पड़ा,जेब में थे 3 डॉलर
  • अमेरिका के उटाह की है यह घटना
 
 

विज्ञापन
5 years old boy left to buy Lamborghini by driving SUV
पुलिस लड़के को रोकते हुए - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उम्र पांच साल, जेब में तीन डॉलर और हाईवे पर कार लेकर निकल पड़ा लैम्बोर्गिनी खरीदने। यह पढ़कर एकबारगी किसी को भी भरोसा न हो लेकिन यह हैरान करने वाला वाकया अमेरिका के उटाह में सामने आया है। लग्जरी कार खरीदने की जिद पर अपनी मां की डांट इस बच्चे को इतनी नागवार गुजरी कि घर पर खड़ी एसयूवी लेकर कैलिफोर्निया निकल पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि, घर से करीब पांच किमी. दूर अंतरराज्यीय हाईवे पर गश्त लगा रहे पुलिसकर्मी ने बच्चे को पकड़ लिया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। बच्चे को रोकने वाले पुलिसकर्मी मोर्गन का कहना है, जब उसने एसयूवी का पीछा किया तो सीट पर किसी का भी सिर नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


शुरुआत में लगा कि कोई अपाहिज कार चला रहा है। गाड़ी के नजदीक पहुंचकर ड्राइवर विंडो की तरफ देखा तब भी कोई नहीं दिखा। फिर गाड़ी रुकवाकर अंदर झांका तो उन्हें चालक सीट पर यह बच्चा बैठा नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के पास जा रहा था कैलिफोर्निया

हैरान मोर्गन ने देखा कि बच्चा सीट के अगले किनारे पर बैठकर ड्राइव कर रहा था। जब जानना चाहा कि कार कहां से चलाना सीखा तो वह घबरा गया। बस इतना ही कहा कि मां ने लैम्बोर्गिनी दिलाने से मना किया तो वह नाराज होकर उसे खरीदने अपनी बहन के पास कैलिफोर्निया जा रहा था।

माता-पिता दोनों गए थे ऑफिस

स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने इस वाकये का वीडियो ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। हालांकि, बच्चे की पहचान उजागर नहीं की गई। बच्चे को सुरक्षित अभिभावकों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता ऑफिस गए हुए थे। इस बीच मौका देखकर उसने एसयूवी की चाबी ली और घर से निकल पड़ा। उसके भाई को इसका ध्यान रखना था। पर वह खुद टीवी देख रहा था।

पुलिस ने नहीं दर्ज किया है केस

पुलिस ने इस घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। बच्चे को रोकने वाले मोर्गन ने कहा, इस पर सरकारी वकील ही फैसला लेंगे। मोर्गन ने कहा, बच्चे के पॉकेट में तीन डॉलर थे। उसे डेढ़ करोड़ रुपये से शुरू होने वाली लैम्बोर्गिनी की कीमत का अंदाजा शायद ही रहा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed