फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   5-year-old girl raped by sanitation worker at prominent hospital in Pakistan

Pakistan: अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने किया पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, इंसाफ की मांग के लिए प्रदर्शन शुरू

Tue, 20 Aug 2024 08:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 20 Aug 2024 08:14 PM IST
सार

पाकिस्तान के लाहौर के एक अस्पताल में पांच वर्षीय बच्ची का दुष्कर्म किया गया। अस्पताल के बाहर छात्रों और महिला डॉक्टरों ने बच्ची को त्वरित इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
5-year-old girl raped by sanitation worker at prominent hospital in Pakistan
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक सफाई कर्मचारी ने दुष्कर्म कर दिया। इस जघन्य अपराध को सोमवार को लाहौर के सर गंगा राम अस्पताल के तीसरे तल पर अंजाम दिया गया। इस बीच अस्पताल के बाहर छात्रों और महिला डॉक्टरों ने बच्ची को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन


20 वर्षीय सफाई कर्मचारी ने किया जघन्य अपराध
इस मामले में लाहौर पुलिस ने कुछ खास बातें बताईं हैं। पुलिस का कहना है कि 20 वर्षीय सफाई कर्मचारी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आसपास मौजूद मरीजों और अस्पताल कर्मियों ने सफाई कर्मचारी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि बच्ची को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया था।

विज्ञापन

बच्ची को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग
इस घटना के बाद फातिमा जिन्ना मेडिकल कॉलेज वूमन यूनिवर्सिटी (एफजेएमसीयू) के छात्रों और महिला डॉक्टरों ने सर गंगाराम अस्पताल के बाद प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बच्ची को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। बताया गया है कि सर गंगाराम अस्पताल एफजेएमसीयू से जुड़ा संस्थान है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिला डॉक्टरों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पतालों को सुरक्षा प्रदान न करने पर सरकार की आलोचना की। बताया गया है कि प्रदर्शन के चलते कई घंटों तक यातायात भी बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मां का अस्पताल प्रशासन पर आरोप
बच्ची की मां ने भी अस्पताल प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। जब अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को न्याय दिलाने के लिए जांच का आश्वासन दिया, तो प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। अस्पताल प्रशासन ने यह आश्वासन भी दिया कि अस्पताल में महिला मरीजों और महिला डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed