{"_id":"6255838b87e4b3291a474b3f","slug":"5-policemen-killed-3-injured-in-terror-attack-in-pakistan-khyber-pakhtunkhwa-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमला, पांच पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमला, पांच पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल
Tue, 12 Apr 2022 07:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Apr 2022 07:20 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात दिखां जिले की कुलाची तहसील में नियमित गश्त अभियान के दौरान अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pak media
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस की गश्त वैन पर आतंकवादियों ने रॉकेट से हमला बोला। इस हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात दिखां जिले की कुलाची तहसील में नियमित गश्त अभियान के दौरान अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि रॉकेट हमले के बाद भारी गोलीबारी हुई, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) फजले सुभान सहित तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। हमले में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन