फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   5 crew members killed after helicopter crashes in PoK Gilgit-Baltistan Updates

Helicopter Crash: पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के पांच सदस्यों की मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 Sep 2025 01:24 PM IST
सार

डायमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल हमीद ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना में पांच लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेलीकॉप्टर एक नए प्रस्तावित हेलीपैड पर परीक्षण लैंडिंग कर रहा था।

विज्ञापन
5 crew members killed after helicopter crashes in PoK Gilgit-Baltistan Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में सोमवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों सहित कम से कम पांच चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फारक ने एक बयान में कहा कि विमान डायमर जिले के चिलास इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विज्ञापन


मरने वालों में दो पायलट और तीन तकनीकी कर्मचारी
उन्होंने कहा, 'चिलास के थोर में हमारा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।' उन्होंने आगे बताया कि चालक दल में दो पायलट और तीन तकनीकी कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन


हाल के हफ्तों में ऐसी दूसरी दुर्घटना
डायमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल हमीद ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना में पांच लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेलीकॉप्टर एक नए प्रस्तावित हेलीपैड पर परीक्षण लैंडिंग कर रहा था। दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा सरकार के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हाल के हफ्तों में यह दूसरी दुर्घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed