{"_id":"5c28610ebdec2257290835af","slug":"5-accused-arrested-for-plotting-terror-attack-in-netherland","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Dec 2018 11:39 AM IST
Shilpa Thakur
बर्लिन, भाषा
बर्लिन, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Netherland
- फोटो : The Straits Times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में डच और जर्मन पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुर्तगाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि चार संदिग्धों को रॉटरडैम में हिरासत में लिया गया और अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों की तलाशी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बयान में कहा गया कि कथित खतरा किस स्तर और प्रकृति का था इसका पता लगाने के लिये जांच जारी रहेगी। उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी।दूसरी ओर, जर्मनी में पुलिस ने बताया कि एक सीरियाई व्यक्ति को नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारियों में संलिप्तता के लिये गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नीदरलैंड के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद 26 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिमी शहर मैन्ज से गिरफ्तार किया गया है। उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया। बयान में कहा गया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का जर्मनी में कोई आधिकारिक निवास या कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
जर्मन पुलिस ने बताया कि वे इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि मामला पुर्तगाल पुलिस का है, जो मामले की जांच कर रही है।