{"_id":"5d80175a8ebc3e93c734b43c","slug":"46000-employees-of-journal-motors-on-strike-in-us-after-termination-of-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में जरनल मोटर्स के 46,000 कर्मचारी हड़ताल पर, अनुबंध समाप्त होने पर हैं नाराज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में जरनल मोटर्स के 46,000 कर्मचारी हड़ताल पर, अनुबंध समाप्त होने पर हैं नाराज
Tue, 17 Sep 2019 04:44 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 17 Sep 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में जनरल मोटर्स के खिलाफ युनाइटेड ऑटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) श्रमिक संगठन ने सोमवार को देशव्यापी हड़ताल शुरू की है। समझौते की बात के किसी भी नतीजे पर न पहुंच पाने के बाद करीब 46,000 कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस घटनाक्रमम को पिछले एक दशक से भी ज्यादा अवधि में जनरल मोटर्स में काम बंदी की पहली घटना करार दिया है। यह हड़ताल श्रमिकों का विनिर्माता के साथ चार वर्ष का अनुबंध बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के समाप्त होने के बाद शुरू हुई है।
विज्ञापन
यूएडब्ल्यू ने ट्वीट किया कि स्थानीय श्रमिक संगठनों के नेताओं ने डेट्रॉयट में मुलाकात की और रविवार मध्यरात्रि से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया। बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता में संगठन के प्रमुख वार्ताकार टेरी डिटेस ने कहा, ‘यह हमारा अंतिम प्रयास है। हम इस देश में लोगों के काम करने के बुनियादी हक के लिए खड़े हैं।’
विज्ञापन