{"_id":"63cf14526e1b5461f3775cbc","slug":"45-lawmakers-of-imran-khan-party-withdraw-resignations-from-pak-national-assembly-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK: इमरान खान की पार्टी के 45 सांसदों ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली से लिया इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PAK: इमरान खान की पार्टी के 45 सांसदों ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली से लिया इस्तीफा
Tue, 24 Jan 2023 04:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 04:42 AM IST
सार
इमरान खान की पार्टी के कम से कम 123 सांसदों ने पिछले साल अप्रैल में अविश्वास मत के जरिए सत्ता से हटाए जाने के तुरंत बाद पद छोड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)।
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 45 सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेश पर सोमवार को सामूहिक रूप से नेशनल असेंबली से अपना इस्तीफा वापस ले लिया। खान की पार्टी के कम से कम 123 सांसदों ने पिछले साल अप्रैल में अविश्वास मत के जरिए सत्ता से हटाए जाने के तुरंत बाद पद छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, स्पीकर राजा परवेज अशरफ ने पिछली जुलाई में उनमें से केवल 11 के इस्तीफे स्वीकार किए थे, जबकि शेष सांसदों को सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से बुलाया जाएगा।
स्पीकर ने पिछले सप्ताह 69 और इस्तीफे स्वीकार कर लिए, जिससे खान की पार्टी को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। खान ने अपनी पार्टी के सांसदों को अपना इस्तीफा वापस लेने का आदेश दिया ताकि सरकार को अपनी पार्टी को संसद में मुख्य विपक्षी दल बनने देने के लिए मजबूर किया जा सके। वरिष्ठ नेता असद उमर ने कहा कि सांसदों ने विधानसभा अध्यक्ष अशरफ को ईमेल भेजकर इस फैसले की जानकारी दी।
पूर्व सूचना मंत्री ने लिया इस्तीफा लेने का लिया फैसला
पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि इस्तीफा वापस लेने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि पार्टी विपक्ष के नेता और संसदीय दल के नेता के पद वापस ले सके। पीटीआई सांसदों ने स्पीकर के घर के बाहर धरना दिया ताकि उन्हें उनके अनुरोधों को तुरंत स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा सके।
विज्ञापन
123 सांसदों ने अविश्वास मत के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद संसद छोड़ने का लिया था फैसला
अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 123 सांसदों ने पिछले साल अप्रैल में अविश्वास मत के जरिए सत्ता से हटाए जाने के तुरंत बाद संसद छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, राजा परवेज अशरफ ने जुलाई में उनमें से केवल 11 के ही इस्तीफे स्वीकार किए थे। उन्होंने कहा था कि शेष सांसदों को सत्यापन के लिए व्यक्ति रूप से बुलाया जाएगा। हालांकि बाद में 35 और इस्तीफे स्वीकार किए, जिनमें 34 खान की पार्टी से थे। जबकि एक खान की सहयोगी आवामी मुस्लिम लीग के सांसद का था।