{"_id":"5c54cca2bdec22738c0f1499","slug":"42-lakh-people-lose-their-lives-within-30-days-of-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी के 30 दिनों के भीतर 42 लाख लोग गंवाते हैं जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सर्जरी के 30 दिनों के भीतर 42 लाख लोग गंवाते हैं जान
Sat, 02 Feb 2019 04:18 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 02 Feb 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दुनिया में हर साल सर्जरी के 30 दिनों के भीतर लगभग 42 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। यह संख्या एचआईवी, टीबी और मलेरिया से मरने वालों (29.70 लाख) की तुलना में अधिक है। द् लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि सर्जरी के कारण होने वाली करीब आधी मौतें निम्न व मध्यम-आय वाले देशों में होती है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में बर्मिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर ऑपरेशन उन सभी मरीजों को उपलब्ध कराया गया, जिन्हें इसकी जरूरत है तो ऐसी मौतों की संख्या बढ़कर 61 लाख हो जाएगी। शोधकर्ताओं के अनुसार दुनियाभर में हर साल 31.3 करोड़ सर्जरी की जाती हैं, लेकिन इसकी गुणवत्ता के बारे में फिलहाल बहुत कम जानकारी है।
विज्ञापन
