फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   40 militant groups were operating in Pakistan said PM Imran Khan

इमरान का कबूलनामा: पाक में सक्रिय थे 40 आतंकी समूह, अमेरिका से छिपाकर रखी सच्चाई

Wed, 24 Jul 2019 08:16 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
40 militant groups were operating in Pakistan said PM Imran Khan
इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि उनके देश में 40 अलग-अलग आतंकी संगठन संचालित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकारों ने अमेरिका को ये सच्चाई नहीं बताई, विशेष रूप पिछले 15 सालों में।

विज्ञापन


खान ने कहा, "हम आतंक पर अमेरिकी युद्ध लड़ रहे थे। पाकिस्तान का 9/11 से कोई लेना-देना नहीं है। अलकायदा अफगानिस्तान में था। पाकिस्तान में कोई आतंकवादी तालिबान नहीं थे। लेकिन हम अमेरिकी युद्ध से जुड़े। दुर्भाग्य से, जब चीजें गलत हुईं, जहां मैं अपनी सरकार को जिम्मेदार मानता हूं, हमने अमेरिका को जमीनी हकीकत नहीं बताई।"  
विज्ञापन


वह कैपिटल हिल के लोगों को संबोधित कर रहे थे, जिसे कांग्रेस विमेन शीला जैक्सन ली ने होस्ट किया था। शीला कांग्रेसनल पाकिस्तान कॉकस की चेयरपर्सन हैं। वह कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया और इंडियन अमेरिकन्स की भी सदस्य हैं। खान ने सांसदों को समझाया कि पाकिस्तानी सरकार नियंत्रण में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने आगे कहा, "40 अलग-अलग तरह के आतंकी संगठन पाकिस्तान में संचालित थे। इसलिए पाकिस्तान एक ऐसे दौर से गुजरा है, जहां हमारे जैसे लोग चिंतित थे कि क्या हम जीवित रह पाएंगे। तो जब अमेरिका हमसे और ज्यादा करने और युद्ध में जीतने के लिए मदद की उम्मीद कर रहा था, उस समय पाकिस्तान अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा था।" खान ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण था कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष अमेरिकी नेताओं से मिले।

पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि रिश्ता आपसी विश्वास पर आधारित होता है। खान ने कहा कि वह अमेरिका ये बताने में इमानदारी दिखाएंगे कि पाकिस्तान शांति प्रक्रिया में क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह वार्ता को शुरू करने के लिए तालिबान को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

खान ने कहा, "यह आसान समझने की उम्मीद न करें, क्योंकि अफगानिस्तान की बहुत जटिल स्थिति है। लेकिन निश्चिंत रहें, हम पूरी कोशिश करेंगे। पूरा देश मेरे पीछे खड़ा है। पाकिस्तान सेना, सुरक्षा बल, सभी मेरे पीछे हैं। हम सभी का एक उद्देश्य है और यह ठीक वही उद्देश्य है जो अमेरिका का है, जो कि अफगानिस्तान में जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान लाना है। दोनों देशों के बीच अविश्वास को देखना हमारे लिए दर्दनाक था। हमें उम्मीद है कि अब से, हमारा रिश्ता पूरी तरह अलग होगा।"

40 militant groups were operating in Pakistan said PM Imran Khan
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

पोम्पियो से भी की मुलाकात

इमरान खान ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से भी मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री ने अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की अहम भूमिका पर जोर दिया।

विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा, "विदेश मंत्री पोम्पिओ ने अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की अहम भूमिका समेत साझा प्राथमिकताओं पर अमेरिका और पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।" पोम्पिओ ने इससे पहले पांच सितंबर 2018 को इस्लामाबाद में खान से मुलाकात की थी।

दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने समेत सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई। ओर्टागस ने कहा, "विदेश मंत्री आतंकवादी संगठनों को हराने समेत साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर पाकिस्तान की ओर से प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे नए सिरे से बनने वाली साझेदारी के लिए आधार तैयार करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed