{"_id":"615b41f78ebc3e0d6f3ae20e","slug":"40-member-group-including-38-indians-working-in-uae-have-won-10-million-dirhams","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई: चालीस लोगों के समूह ने लॉटरी में जीते 20 करोड़ रुपये, इनमें 38 भारतीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई: चालीस लोगों के समूह ने लॉटरी में जीते 20 करोड़ रुपये, इनमें 38 भारतीय
Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
सार
जीत की रकम को बाकी 39 लोगों के साथ भी बांटा जाएगा, इनमें 37 भारत के और 2 बांग्लादेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
यूएई में चालीस लोगों के समूह ने लॉटरी में जीते 20 करोड़ रुपये।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएई में चालीस लोगों के एक समूह ने 20 करोड़ रुपये (10 मिलियन दिरहम) की लॉटरी जीती है। इन समूह के 40 लोगों में से 38 लोग भारत के हैं। ये सभी लोग कतर से संबंधित कंपनी हाईपरमारकेट चेन अल सुवैद ग्रुप के लिए काम किया करते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी का टिकट भारत के केरल के रहने नाहील निजामुद्दीन के नाम पर खरीदा गया था। निजामुद्दीन से पहले आयोजकों का संपर्क नही हो पाया । उनका दिया हुआ भारतीय नंबर एक्टिव नहीं होने के कारण आयोजकों ने उनके घरवालों से संपर्क किया और खुशखबरी दी। जीत की रकम को बाकी 39 लोगों के साथ भी बांटा जाएगा, इनमें 37 भारत के और दो बांग्लादेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इस जीत पर नाहील निजामुद्दीन का कहना है कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वह इतनी बड़ी रकम जीत गए हैं। निजामुद्दीन के साथ कमरे में रहने वाले शिनॉय ने बताया कि वह सभी मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और सभी के घरों में आर्थिक परेशानियां हैं, लेकिन अब सभी का भविष्य सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
शिनॉय ने कहा कि यह पहली बार था जब 40 लोगों ने मिलकर एक साथ लॉटरी का टिकट खरीदा था। आम तौर पर केवल 10 से 15 लोग मिलकर टिकट लेते हैं। हम कई सालों से जीत नहीं रहे थे इसलिए हमनें चालीस लोगों के साथ मिलकर टिकट लिया।