{"_id":"6461868a08304af613042d15","slug":"35-killed-during-5-day-clash-in-gaza-israel-and-islamic-jihad-agree-ceasefire-latest-world-news-in-hindi-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: इस्राइल और फलस्तीनी उग्रवादियों के बीच संघर्ष विराम, अब तक 35 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: इस्राइल और फलस्तीनी उग्रवादियों के बीच संघर्ष विराम, अब तक 35 की मौत
Mon, 15 May 2023 06:53 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, यरुशलम
एजेंसी, यरुशलम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 15 May 2023 06:53 AM IST
सार
ताजा हिंसा बीते मंगलवार को शुरू हुई थी, जब इस्राइली विमानों ने इस्लामिक जिहाद के तीन शीर्ष कमांडरों को मार गिराया था। हमला गाजा से दागे गए रॉकेट की जवाबी कार्रवाई था।
विज्ञापन
गाजा पट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और फलस्तीनी चरमपंथियों के बीच पांच दिन तक चली हिंसा के बाद रविवार को गाजा पट्टी में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम लागू होता प्रतीत हुआ। हिंसा में फलस्तीन के 33 और इस्राइल के दो लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा हिंसा बीते मंगलवार को शुरू हुई थी, जब इस्राइली विमानों ने इस्लामिक जिहाद के तीन शीर्ष कमांडरों को मार गिराया था। हमला गाजा से दागे गए रॉकेट की जवाबी कार्रवाई था। इसके बाद से दोनों पक्षों में हिंसा जारी थी, लेकिन मिस्र की मदद से शनिवार देर रात संघर्ष विराम समझौता हुआ।
विज्ञापन
बुर्किना फासो में खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला, 33 की मौत
पश्चिम बुर्किना फासो के योउलोउ गांव में संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथियों ने खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। इसमें 33 किसान मारे गए। प्रांतीय गवर्नर ने इसे कायराना व बर्बर हमला बताया है। गवर्नर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, चरमपंथियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लोग सतर्कता बरतें और सुरक्षा बलों का सहयोग करें।
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री फर्जी भूटान शरणार्थी घोटाले में गिरफ्तार
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के नेता टोपबहादुर रायमाझी को फर्जी भूटान शरणार्थी घोटाले में शामिल होने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। दो सप्ताह पूर्व अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद से ही वह फरार चल रहे थे। रायमाझी मामले में गिरफ्तार होने वाले दूसरे बड़े नेता हैं। इस घोटाले के तहत नेपाली नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भूटानी शरणार्थी बनाकर अमेरिका भेजने के आरोप हैं।
विज्ञापन
थाइलैंड में प्रयुथ सरकार की विदाई लगभग तय
थाइलैंड के आम चुनावों के रुझानों में प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा की सरकार की विदाई लगभग तय दिख रही है। हालांकि, मतगणना फिलहाल जारी है। प्रयुथ ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभाला था और नौ साल बाद अब सत्ता विपक्षी दल को हासिल होती नजर आ रही है। अनुमान है कि पेतोंगतार्न शिनावात्रा की अध्यक्षता वाली विपक्षी फेयु थाई पार्टी को 500 सदस्यीय निचले सदन में स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। प्रयुथ का मुकाबला भी पेतोंगतार्न शिनावात्रा से है, जिनके पिता सेना के करीबी माने जाते हैं। थाइलैंड में मतदान बैलेट पेपर के जरिये होता है, इसलिए मतगणना में देर होती है। चुनाव परिणाम आने के बावजूद प्रधानमंत्री का चयन अभी नहीं हो सकेगा।