{"_id":"5fdd3027436d00773a708ad4","slug":"344-abducted-children-freed-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में अगवा किए गए 344 बच्चों को मुक्त कराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया में अगवा किए गए 344 बच्चों को मुक्त कराया
Sat, 19 Dec 2020 04:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मैदुगुड़ी।
एजेंसी, मैदुगुड़ी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम स्थित कतसिना प्रांत में सशस्त्र बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गए 300 से ज्यादा स्कूली बच्चों को मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
देश के सरकारी टीवी ‘एनटीए’ पर कतसिना के गवर्नर अमिनू बेलो मसारी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने 344 स्कूली बच्चों को आजाद करा लिया है और उन्हें कतसिना की राजधानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
कतसिना के गवर्नर ने बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों को उनके परिवारों के पास भेजने के पहले उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी। मसारी ने बताया, अधिकांश बच्चे आजाद करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस बारे में टिप्पणी नहीं की कि क्या सरकार ने इसके लिए किसी तरह की फिरौती दी। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने बच्चों की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, बच्चों के परिवारों, समूचे देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बड़ी राहत मिली है। आतंकी संगठन बोको हराम ने कतसिना राज्य के कंकारा में सरकारी माध्यमिक स्कूल के बच्चों को अगवा करने की जिम्मेदारी ली थी।
स्कूल में 800 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे
बोका हराम के एक नेता अबुबकर शेकउ ने एक वीडियो में कहा था कि स्कूलों में इस्लाम के अनुरूप शिक्षा नहीं दी जा रही है। बच्चों को अगवा करने की घटना जिस वक्त हुई थी उस समय स्कूल में 800 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे। सैकड़ों बच्चे भाग निकले लेकिन तब माना गया था कि 330 से ज्यादा बच्चों को अगवा कर लिया गया है।