फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   34 percent foreign nationals fail basic German test says report

जर्मनी में 34 फीसदी लोग जीवनसाथी से अलग रहने को मजबूर, भाषा बनी वजह

Sun, 28 Apr 2019 11:04 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 28 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
34 percent foreign nationals fail basic German test says report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

जर्मनी में 34 फीसदी विदेशी अपने जीवनसाथी से इसलिए अलग रहने को मजबूर हैं, क्योंकि उन्हें जर्मन भाषा नहीं आती है। ये जानकारी जर्मनी के वीसा के लिए जरूरी डॉयच-1 टेस्ट की रिपोर्ट में कही गई है। ये एक ऐसा टेस्ट है जिसमें जर्मन की बेसिक जानकारी पूछी जाती है। अगर किसी को वीजा चाहिए होता है तो उसे अप्रवासी विभाग में इसका सर्टिफिकेट जमा करना होता है, तभी वीजा की प्रक्रिया आगे बढ़ पाती है। 


loader

हालांकि ये नियम यूरोपीय संघ के देशों और अमेरिकी, इजरायली लोगों पर लागू नहीं है। सरकार द्वारा 2018 में जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल 48,130 लोगों ने ये टेस्ट दिया था। जिनमें से 16,200 लोग फेल हो गए। इनमें से अधिकतर लोग तुर्की, रूस, मैसेडोनिया, कोसोवो, थाईलैंड, वियतनाम और इराक से थे। सबसे ज्यादा इराकी (50 फीसदी) लोग फेल हुए हैं।

इस मामले पर अप्रवासी और शरणार्थी विभाग का कहना है कि ये टेस्ट वही लोग पास कर पाते हैं, जो जर्मन भाषा के आसान वाक्य समझ सकते हों। साथ ही जर्मन भाषा में खुद के बारे में बता सकें। इसका मतलब ये है कि उन्हें इतनी जर्मन आनी चाहिए कि वह बाजार में खरीददारी कर सकें। उनसे उम्मीद की जाती है कि वो इस भाषा में फॉर्म भर पाएं और सामने वाले को सही जानकारी दे सकें।

इसपर जर्मन सरकार की अधिकारी अनेटे विडमन का कहना है कि विदेशी लोगों को पहले से ही जर्मन का सामान्य ज्ञान होना चाहिए। ताकि वह यहां आकर लोगों से घुलमिल सकें। वहीं सरकार के इस नियम का विपक्ष की लेफ्ट पार्टियां विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि यह एक अव्यवहारिक शर्त है।

इस पार्टी के सांसद ग्योके अकबुलुत का कहना है कि इस नियम की वजह से ना जाने कितने लोग अपने परिवार से दूर रहने को मजबूर हैं। वहीं जर्मनी आकर जर्मन सीखना अधिक आसान है। कोई भी भाषा व्यवहार के इस्तेमाल के कारण आसानी से सीखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed