फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India at front in helping earthquake affected Myanmar; Humanitarian aid and disaster relief teams on frontline

India Help Myanmar: भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद में भारत सबसे आगे; मानवीय सहायता और आपदा राहत टीम मोर्चे पर

Sun, 30 Mar 2025 12:52 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडॉ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीडॉ Published by: बशु जैन Updated Sun, 30 Mar 2025 12:52 PM IST
सार

म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1644 तक पहुंच गया है। वहीं, 2000 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही म्यांमार में राहत और बचाव अभियान बड़े पैमाने पर जारी है। अब भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) टीम तैनात की है।

विज्ञापन
India at front in helping earthquake affected Myanmar; Humanitarian aid and disaster relief teams on frontline
म्यांमार में एचडीआरए टीम के स्वागत करते म्यांमार के अधिकारी। - फोटो : ANI

विस्तार

भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत लगातार पहल कर रहा है। अब ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) टीम तैनात की गई। सेना की 50 पैरा ब्रिगेड के कमांडर वाली टीम का शनिवार को म्यांमार के नेपीडॉ हवाई अड्डे पर म्यांमार में भारत के राजदूत, म्यांमार के रक्षा प्रमुख और नौसेना प्रमुख ने स्वागत किया।  पैरा ब्रिगेड टीम के नेतृत्व में फील्ड अस्पताल के 118 सदस्यीय टीम लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराएगी। 

विज्ञापन


रविवार सुबह टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक अधिकारी और जूनियर अधिकारी के नेतृत्व वाले दल को मांडले में तैनात किया गया। मांडले में स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। यहां पर सड़क पर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीसरे दिन भी मलबे से निकल रहे शव, सड़कों पर हो रहा इलाज; तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दो सी-17 विमान 118 सदस्य वाले भारती सेना फील्ड अस्पताल इकाई के साथ म्यांमार पहुंचे, जिसमें महिला एवं बाल देखभाल सेवाएं भी शामिल हैं। साथ ही, 60 टन राहत सामग्री भेजी गई है। भारत से कुल पांच राहत विमान म्यांमार पहुंचे।' ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत सी-130 विमान नेपीडॉ में उतरा, जिसमें एनडीआरएफ के 38 कर्मी और 10 टन राहत सामग्री शामिल है। सेना ने कहा कि आपदा में घायल लोगों के इलाज के लिए 60 बेड का चिकित्सा उपचार केंद्र स्थापित किया जाएगा। 


1600 से ज्यादा मौतें और 2000 से अधिक लोग घायल
म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1644 तक पहुंच गया है। वहीं, 2000 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही म्यांमार में राहत और बचाव अभियान बड़े पैमाने पर जारी है। 28 मार्च को लगातार छह भूकंप के झटकों से म्यांमार थर्रा गया था। बीते दो दिनों में म्यांमार में कुल 16 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।  

ये भी पढ़ें: भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 1644 तक पहुंचा, 2000 से अधिक घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भूकंप के कारण म्यांमार में चौतरफा संकट
म्यांमार भूकंप से पहले गृहयुद्ध, मानवीय संकट, भुखमरी और स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी से जूझ रहा था। म्यांमार को बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता के साथ-साथ दवाओं और खाद्य सामग्री की जरूरत थी। वहीं भूकंप के बाद म्यांमार में स्थिति बद से बदतर हो गई है। वहीं देश में संचार व्यवस्था और आवाजाही पर सख्त नियंत्रण होने के कारण राहत और बचाव कार्य में कठिनाइयां भी आ रही हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed