{"_id":"5d45b36e8ebc3e6ce97eb2a9","slug":"31-security-personnel-killed-in-an-explosion-at-an-airbase-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया एयरबेस पर बड़ा धमाका, सरकार और गठबंधन सेना के 31 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया एयरबेस पर बड़ा धमाका, सरकार और गठबंधन सेना के 31 लोगों की मौत
Sat, 03 Aug 2019 09:46 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्य सीरिया में शनिवार को एक सैन्य हवाई अड्डे पर युद्धक सामग्री में विस्फोट होने से सरकार और गठबंधन सेना के 31 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन स्थित संगठन सीरियन ऑब्जरवेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि होम्स प्रांत के शायरात एयरबेस पर यह विस्फोट कैसे हुआ, इस बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, सरकारी सना एजेंसी ने कहा है कि पुराने गोला-बारूद की ढुलाई के दौरान तकनीकी गड़बड़ी से कुछ लोगों की मौत हुई। देश के मध्य में स्थित शायरात एयरबेस प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है। संगठन के मुताबिक सीरिया के गृह युद्ध में प्रशासन का साथ देने वाले ईरानी सुरक्षा बलों का यहां पर ठिकाना है ।
विज्ञापन