{"_id":"629245542a1d9b33aa54a76d","slug":"31-killed-in-stampede-at-church-in-nigeria-casualties-mostly-include-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nigeria Stampede: लागोस में चर्च में मची भगदड़, 31 की मौत और सात घायल, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nigeria Stampede: लागोस में चर्च में मची भगदड़, 31 की मौत और सात घायल, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे
Sat, 28 May 2022 09:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लागोस
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लागोस
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 28 May 2022 09:23 PM IST
सार
शनिवार सुबह चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे वहां भगदड़ के हालात पैदा हो गए। इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
नाइजीरिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर पोर्ट हरकोर्ट में शनिवार को एक चर्च में कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में कम-से-कम 31 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे वहां भगदड़ के हालात पैदा हो गए। इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
पोलो क्लब में हुई घटना
नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के ने इस घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक, शनिवार सुबह ये दुखद घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान अभियान का आयोजन किया था।
विज्ञापन
31 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई। राज्य पुलिस की प्रवक्ता ग्रेस वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको ने बताया कि भगदड़ के समय उपहार देने का कार्यक्रम शुरू भी नहीं हुआ था। उपहार पाने के लालच में भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए गेट को तोड़ा, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई और दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको ने कहा कि 31 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।