Myanmar: म्यांमार में स्कैम सेंटर से मुक्त कराए गए 300 भारतीय नागरिक, वायुसेना के विमान से भारत लाए गए
म्यांमार में स्कैम सेंटर से मुक्त किए गए 300 भारतीय नागरिकों को सोमवार को थाईलैंड रास्ते भारत भेजा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन भारतीय नागरिकों को वायुसेना के सी-17 परिवहन विमान से वापस लाया गया। म्यांमार सरकार चीनी ऑपरेटरों द्वारा चलाए जा रहे अवैध ऑनलाइन स्कैम सेंटर के खिलाफ अभियान चला रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार में स्कैम सेंटर से मुक्त किए गए 300 भारतीय नागरिकों को सोमवार को थाईलैंड रास्ते भारत भेजा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन भारतीय नागरिकों को वायुसेना के सी-17 परिवहन विमान से वापस लाया गया। म्यांमार सरकार चीनी ऑपरेटरों द्वारा चलाए जा रहे अवैध ऑनलाइन स्कैम सेंटर के खिलाफ अभियान चला रही है। यहां से मुक्त हुए लोगों को उनके देश भेजा जा रहा है। म्यांमार की सरकार ने इस अभियान में करीब 7000 लोगों को पकड़ा है।
सेंटरों से रिहा किए गए इन लोगों में से ज्यादातर चीनी युवक हैं। चीनी युवक म्यांमार थाईलैंड की सीमा पर फंसे हुए हैं। वहीं इन सेंटरों से रिहा किए गए 266 भारतीय पुरुषों और 17 महिलाओं को भारतीय अधिकारियों ने सात बसों से थाईलैंड के हवाई अड्डे तक पहुंचाया। इसके अलावा तीन अन्य बसों में उनका सामान लाया गया। वहीं भारत सरकार ने इन नागरिकों को वापस लाने के लिए वायुसेना का सी-17 परिवहन विमान तैनात किया है।
फर्जीवाड़े से हर साल अरबों डॉलर की कमाई
बता दें कि विभिन्न तरह के लालच देकर हजारों लोगों को म्यांमार में काम के लिए लाया जाता है, जहां उन्हें विभिन्न तरह की धोखाधड़ी के काम में लगा दिया जाता है। कई लोगों को गलत दावे कर म्यांमार लाया जाता है और यहां उनका शोषण किया जाता है। 2023 की यूएन रिपर्ट के अनुसार, अपराधी गिरोह ऑनलाइन फर्जीवाड़े के जरिये हर साल अरबों डॉलर की कमाई करता है।
दक्षिण एशिया में चल रहा व्यापक अभियान
दक्षिण एशिया के देशों ने स्कैम सेंटरों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रखा है। इन दिनों थाइलैंड-म्यांमार सीमा पर बड़ा अभियान चलाया गया था। थाइलैंड सरकार ने उन क्षेत्रों की बिजली, ईंधन व जल आपूर्ति रोक दी थी, जहां स्कैम सेंटरों के होने की आशंका थी।
नौकरी का झांसा दे चीनी नागरिक ने शुरू किए स्कैम सेंटर
थाइलैंड व कंबोडिया के सीमावर्ती शहरों में स्कैम सेंटर कई वर्षों से संचालित किए जा रहे थे। थाइलैंड में स्कैम सेंटरों की शुरुआत चीनी नागरिक वांग जिंग ने की थी। उसने थाइलैंड के लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। इस बीच उसका अपहरण हो गया और उसे म्यांमार स्थित एक स्कैम सेंटर ले जाया गया। इसके बाद से स्कैम सेंटरों की जांच की जा रही है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.