{"_id":"6296779dd1e411670b230a81","slug":"30-planes-from-china-reached-close-to-taiwanese-airspace","type":"story","status":"publish","title_hn":"China-Taiwan Tensions: ताइवानी हवाई क्षेत्र के करीब पहुंचे चीन के 30 विमान, ताइवान की सतर्कता से लौटे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China-Taiwan Tensions: ताइवानी हवाई क्षेत्र के करीब पहुंचे चीन के 30 विमान, ताइवान की सतर्कता से लौटे
Wed, 01 Jun 2022 01:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ताइपेई।
एजेंसी, ताइपेई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:46 AM IST
सार
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घुसपैठ वाले इलाके का नक्शा जारी कर बताया कि काफी देर मंडराने के बाद ये विमान लौट गए। इन्होंने ताईवान के हवाई रक्षा पहचान जोन (एडीएजेड) का उल्लंघन नहीं किया और लौट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
ताइवान को अपना प्रांत बताकर जबरन कब्जाने की धमकी देने वाले चीन ने सोमवार को अपने 30 विमान ताइवान के पास भेज दिए। इनमें 22 फाइटर जेट थे और बाकी इलेक्ट्रानिक हथियार, पूर्व चेतावनी और एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट। इन्होंने ताइवान के उत्तरपूर्वी इलाके के निकट में उड़ान भरी।
विज्ञापन
मुकाबले के लिए ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमान भेज दिए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घुसपैठ वाले इलाके का नक्शा जारी कर बताया कि काफी देर मंडराने के बाद ये विमान लौट गए। इन्होंने ताईवान के हवाई रक्षा पहचान जोन (एडीएजेड) का उल्लंघन नहीं किया और लौट गए।
विज्ञापन
ताइवान एक साल से ज्यादा समय से शिकायत कर रहा है कि चीन के विमान उसके एडीएजेड का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ताइवान पर हमले की कोशिश के खिलाफ चीन को चेतावनी दी थी। उसी दिन अमेरिकी अधिकारियों ने ताइवान का दौरा कर सुरक्षा पर बात की थी।
विज्ञापन