{"_id":"60b53ef232ea0b379d1e38ea","slug":"30-people-killed-and-34-injured-in-multiple-attacks-in-five-provinces-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: पांच प्रमुख प्रांतों में कई हमलों में 30 की लोगों की मौत, 34 हुए घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: पांच प्रमुख प्रांतों में कई हमलों में 30 की लोगों की मौत, 34 हुए घायल
Tue, 01 Jun 2021 01:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बम धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के पांच प्रमुख प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान हिंसक हमलों की एक शृंखला में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सेना की वापसी के साथ ये हालात देश में पहले से खराब सुरक्षा स्थिति बताते हैं। देश के गृह मंत्रालय के मुताबिक पिछले माह तालिबान हमलों में 248 लोग मारे गए और 527 लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन
टोलो न्यूज के मुताबिक, इन घटनाओं में परवान प्रांत के एक विश्वविद्यालय में व्याख्याताओं व कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में आईईडी धमाका शामिल है जिसमें 3 लोग मारे गए। नंगरहाल प्रांत के शिरजाद जिले में दो अन्य नागरिकों की मौत हुई जबकि पूर्वोत्तर प्रांत कपिसा में एक शादी वाले घर पर मोर्टार दागने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा फराह प्रांत में एक विवि कर्मचारी की मौत हो गई और काबुल में एक सरकारी कर्मचारी व उसके ड्राइवर की मौत हो गई। अधिकारियों और अन्य स्रोतों से मिली रिपोर्टों के अनुसार, हेलमंद, हेरात, बड़गी और पक्तिया प्रांतों में हुई झड़पों में सुरक्षा बल के 12 सदस्य मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। माना जा रहा है कि अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी के बाद हालात और भी बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन