{"_id":"5ceb6e28bdec2207881280f1","slug":"30-people-die-dozens-missing-after-boat-sinking-in-lake-in-democratic-republic-of-the-congo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआर कांगो में नाव डूबने से 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डीआर कांगो में नाव डूबने से 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता
Mon, 27 May 2019 10:27 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 27 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
कांगो
- फोटो : Social Media
पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां की एक झील में एक नाव डूब गई। इस दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अभी तक लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इनोंगो के मेयर साइमन मबो वेम्बा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी तक 30 लोगों के शव मिले हैं। मरने वालों में 12 महिलाएं, 11 बच्चे और सात पुरुष शामिल हैं। हादसा माई-एनदोम्बे झील में शनिवार रात को हुआ।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि मृतकों की ये संख्या अंतिम नहीं है। नाव में कितने लोग सवार थे इसका पता लगाना मुश्किल है क्योंकि नाव में कई अवैध प्रवासी भी हो सकते हैं। बता दें कि कांगो की नौकाओं में क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान ले जाने के कारण यहां हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन