फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   30 Islamist Al Shabaab fighters killed in US military strike in Somalia

Somalia: अमेरिकी सेना और आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई, हमले में अल-शबाब के 30 लड़ाके ढेर

Sun, 22 Jan 2023 06:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, एएनआई, मोगादिशू
वर्ल्ड न्यूज, एएनआई, मोगादिशू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 06:59 AM IST
सार

अमेरिकी सेना ने जारी एक बयान में कहा सोमालिया पूरे पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता का केंद्र बना हुआ है। यूएस-अफ्रीका कमांड की सेनाएं अल-शबाब को हराने के लिए सहयोगी बलों को प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण और सलाह देना जारी रखेगी।
 

विज्ञापन
30 Islamist Al Shabaab fighters killed in US military strike in Somalia
अमेरिकी सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : US Army Twitter

विस्तार

अमेरिकी सेना के एक हमले में मध्य सोमाली शहर के गलकाड के पास लगभग 30 इस्लामवादी अल शबाब के लड़ाके मारे गए। यूएस अफ्रीका कमांड ने एक बयान में कहा कि सेना और लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई हुई। यह हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में गलकाड के पास हुआ। यूएस अफ्रीका कमांड ने आकलन किया कि इसमें कोई भी नागरिक घायल या मारा नहीं गया। अमेरिकी बलों ने सोमालिया की राष्ट्रीय सेना के समर्थन में सामूहिक आत्मरक्षा हमला किया। जारी बयान में कहा गया कि यह आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


आतंकवादी समूह का मुकाबला करने के लिए अमेरिका की मंजूरी
मई 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आतंकवादी समूह का मुकाबला करने के लिए क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए पेंटागन के अनुरोध को मंजूरी दी थी। इसके बाद से अमेरिकी सैनिक सोमाली सरकार को अपना समर्थन दे रही है। उधर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में देश से सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


अमेरिका कमांड की सेना प्रशिक्षण और सलाह देना रखेगी जारी
अमेरिकी सेना ने शनिवार के बयान में कहा सोमालिया पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता और सुरक्षा का केंद्र बना हुआ है। यूएस अफ्रीका कमांड की सेनाएं अल-शबाब और सबसे घातक अल-कायदा को हराने के लिए सहयोगी बलों को प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण और सलाह देना जारी रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल-शबाब के लड़ाकों के खिलाफ जंग जारी
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में अमेरिकी सेना ने इस क्षेत्र में कई हमले किए हैं। अक्टूबर 2022 में एक अमेरिकी हमले में मोगादिशू से लगभग 218 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अल-शबाब के दो सदस्य मारे गए। नवंबर में मोगादिशू से लगभग 285 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अल-शबाब के 17 लड़ाके मारे गए, जबकि दिसंबर में एक और अमेरिकी हमले ने कैडेल शहर के पास अल-शबाब के छह आतंकवादियों को मार गिराया, जो राजधानी से लगभग 150 मील उत्तर-पूर्व में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed