फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3 killed 30 injured as security forces open fire at protesters in Pakistan

पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी में तीन की मौत, 30 घायल

Fri, 31 Jul 2020 09:16 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 31 Jul 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
3 killed 30 injured as security forces open fire at protesters in Pakistan
shoot - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा पर एक चौकी को खोलने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


बलूचिस्तान में चमन सीमा चौकी कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद कर दी गई है फलस्वरूप इस इलाके में 100,000 से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस सीमा चौकी को बुधवार को खोला गया था ताकि दोनों तरफ के लोग ईद मनाने के लिए अपने मूल स्थानों पर जा पाएं। लेकिन यह चौकी उन दिहाड़ी मजदूरों के लिए बंद रखी गयी जो दिन में अफगानिस्तान जाते थे और शाम तक लौट आते थे।
विज्ञापन


गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग फ्रेंडशिप गेट पर धरने पर बैठ गये और सीमा चौकी को खोलने की मांग करने लगे। फ्रंटियर कोर के कर्मियों ने उनसे कहा कि जब तक प्रदर्शनकारी इस जगह से नहीं चले जाते, गेट नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गये और वे फ्रेंडशिप गेट पर फ्रंटियर कोर और अन्य सरकारी एजेंसियों के कार्यालयों पर हमला करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। एक महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई जबकि 20 अन्य घायल हो गये।

दूसरे दिन भी तनाव जारी रहा और शुक्रवार को हिंसक भीड़ सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गयी। सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं और 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed