फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3.24 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.88 Lakh Patients Have Lost Their Lives

कनाडा-ब्रिटेन में दूसरी लहर, मेक्सिको में मृतक 75,000 पार , दुनिया में 3.24 करोड़ संक्रमित

Sat, 26 Sep 2020 02:04 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा/लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा/लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Sep 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
3.24 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.88 Lakh Patients Have Lost Their Lives
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 3.24 करोड़, जबकि मृतकों की संख्या 9.88 लाख पार कर गई। महामारी की चपेट में आए 2.39 करोड़ लोग अब तक ठीक  भी हुए हैं। इस बीच, कनाडा और ब्रिटेन महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आ गए हैं। 

विज्ञापन


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो ने कहा, देश में कोरोना की दूसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता। देश में बृहस्पतिवार को 1300 से ज्यादा मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1.50 लाख हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या भी 10 हजार के करीब है।
विज्ञापन



दूसरी तरफ, ब्रिटेन में 24 घंटे में 6,634 नए मामले सामने आए, जो अब तक का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में महामारी 41,902 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी माना कि देश महामारी की दूसरी लहर झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मैक्सिको में 24 घंटे में 490 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 75 हजार पार कर गया। इस अवधि में देश में 5500 नए मामले भी सामने आए। 

पाकिस्तान : 798 नए मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 798 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 3,09,015 हो गई है। इस दौरान सात लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या 6,444 हो गई है।

शिक्षा पर यूनेस्को का अगले माह विशेष सत्र
यूनेस्को 22 अक्तूबर को वैश्विक शिक्षा बैठक का एक विशेष सत्र आयोजित करेगा। इस सत्र में नीति निर्माता और वैश्विक शिक्षा विशेषज्ञ वर्तमान समय और कोविड-19 संकट समाप्त होने के बाद की दुनिया में शिक्षा की स्थिति को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। 

सिंगापुर में जांच के लिए ‘स्वैबबॉट’ रोबोट 
सिंगापुर की एक कंपनी ने एक स्वचालित स्वैब-टेस्टिंग रोबोट विकसित किया है, जो कोविड-19 परीक्षण करने में मदद करेगा। यह रोबोट महामारी के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सामने आने वाले जोखिमों को भी कम कर सकता है।

इसका उपयोग करने के लिए मरीज अपने नथुनों को दो डिस्पोजेबल नाक के टुकड़ों पर लगाता है। जिसमें नाक के रास्ते नमूने एकत्र करने के लिए एक स्वैब स्टिक लगी होती है। आवश्यकता पड़ने पर स्वैब स्टिक बढ़ाई भी जा सकती है। इसमें किसी भी तरह की बाधा आने पर स्वैब स्टिक को पीछे हटाने के लिए सेंसर भी लगे हैं।

पाकिस्तान में सामने आये कोविड-19 के 798 नए मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 798 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 309,015 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान सात लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,444 हो गई है, जबकि 544 की हालत गंभीर हैं।

रूस में मिले कोरोना के 7,212 मामले
रूस में कोरोना वायरस के  7,212 नए मामले मिलने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 1,136,048 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण का स्तर शुक्रवार को 23 जून के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

राजधानी मॉस्को में, नए मामलों की संख्या पिछले दिनों के 1,050 से लगभग 50 फीसदी बढ़कर रातोंरात 1,560 हो गई। प्रशासन ने बताया कि पूरे देश में 108 और लोगों की मौत होने के बाद कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20,056 हो गई है।

कोविड-19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र
यूनेस्को अगले माह वैश्विक शिक्षा बैठक (जीईएम) का एक विशेष सत्र आयोजित करेगा। इस सत्र में उच्चस्तरीय नेता, नीति निर्माता और वैश्विक शिक्षा विशेषज्ञ वर्तमान समय और कोविड-19 संकट समाप्त होने के बाद की दुनिया में शिक्षा की स्थिति को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

यूएन एजेंसी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का विशेष सत्र 22 अक्तूबर को शिक्षा की रक्षा और बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुलाया गया है। इसका उद्देश्य सरकार के घरेलू बजटों, प्रोत्साहन पैकेजों और अंतरराष्ट्रीय सहायता में शिक्षा के लिए वित्त पोषण को नजरअंदाज किए जाने की आशंका के चलते शिक्षा की स्थिति पर चर्चा करना है। 

 सिंगापुर में कोविड-19- जांच के लिए विकसित किया ‘स्वैबबॉट’ रोबोट  
कोविड-19 जांच की कभी-कभी असुविधाजनक प्रक्रिया में सुधार करने की कोशिश करते हुए सिंगापुर की एक कंपनी ने एक स्वचालित स्वैब-टेस्टिंग रोबोट विकसित किया है। यह रोबोट महामारी के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सामने आने वाले जोखिमों को भी कम कर सकता है।


स्वैबबॉट का उपयोग करने के लिए एक मरीज अपने नथुनों को दो डिस्पोजेबल प्लास्टिक के नाक के टुकड़ों पर लगाता है। जिसमें नाक के रास्ते नमूने एकत्र करने के लिए एक स्वैब स्टिक लगी होती है। आवश्यकता पड़ने पर स्वैब स्टिक बढ़ाई भी जा सकती है। इसमें किसी भी तरह की बाधा आने पर स्वैब स्टिक को पीछे हटाने के लिए सेंसर भी लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed