{"_id":"5f665d8c8ebc3e329040d006","slug":"3-07-crore-people-infected-with-corona-virus-in-the-world-and-more-than-9-57-lakh-patients-have-lost-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus in World: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.07 करोड़, मृतकों की संख्या 9.57 लाख से ज्यादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona Virus in World: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.07 करोड़, मृतकों की संख्या 9.57 लाख से ज्यादा
Sun, 20 Sep 2020 01:05 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा 3.07 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 9.57 लाख से ज्यादा हो चुकी है। महामारी की चपेट में आए 2.23 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच, फ्रांस और ब्रिटेन में संक्रमण की दूसरी लहर की आहट तेज हो गई है। फ्रांस में शुक्रवार को जहां 13,215 नए मामले दर्ज हुए, वहीं ब्रिटेन में यह आंकड़ा 4,332 रहा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस सरकार ने माना है कि अगस्त में देश के ज्यादातर हिस्सों में संक्रमण पर काबू पा लिया गया था लेकिन सितंबर में मामले फिर तेजी से बढ़े हैं। देश में शुक्रवार को 154 लोगों की मौत हुई, जो तीन माह में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
फ्रांस में मृतकों का आंकड़ा 31,249 हो गया है, जबकि 4.28 लाख संक्रमित हैं। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी कहा कि फ्रांस और स्पेन की तरह ब्रिटेन में भी संक्रमण के दूसरी लहर के संकेत हैं।
विज्ञापन
देश में मई के बाद शुक्रवार को सर्वाधिक मरीज सामने आए। उन्होंने देश में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। ब्रिटेन में 3.85 लाख संक्रमित हैं, जबकि मृतकों की संख्या 41,732 हो गई है।
भारत ने मोजाम्बिक को दी 2.2 करोड़ मीट्रिक टन दवाइयां
भारत ने शुक्रवार को कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के तहत अफ्रीकी देश मोजाम्बिक को 2.2 करोड़ मीट्रिक टन हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन और पेरासिटामोल समेत 13 जरूरी दवाइयां दीं।
मोजाम्बिक में भारत के उच्चायुक्त राजीव कुमार ने वहां के विदेश मंत्री वेरोनिका नटनील मैकमो डेल्होवो को खेंप सौंपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलीपी नयूसी के साथ टेलीफोन वार्ता में मदद का भरोसा दिया था। मोजाम्बिक में संक्रमितों की संख्या 6,161 है, जबकि 39 लोगों की मौत हुई है।