फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   27 law enforcement officers injured in clashes near Presidential office in Kiev, Ukraine

यूक्रेन: राष्ट्रपति कार्यालय के पास प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में 27 पुलिस अधिकारी घायल

Wed, 24 Feb 2021 06:47 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कीव (यूक्रेन)
एएनआई, कीव (यूक्रेन) Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Feb 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
27 law enforcement officers injured in clashes near Presidential office in Kiev, Ukraine
Ukraine - फोटो : ANI

कीव शहर में राष्ट्रपति कार्यालय के पास हुई झड़प में 27 कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल हो गए हैं। कीव पुलिस ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि शहर में राष्ट्रपति कार्यालय के पास झड़पों में 27 पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


यूक्रेन की राजधानी में राष्ट्रपति कार्यालय के पास मंगलवार को राइट सेक्टर चरमपंथी संगठन (रूस में प्रतिबंधित) के ओडेसा सेल के पूर्व मुखिया सेरहि स्टर्नेंको के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। सेरहि स्टर्नेंको को अपहरण के लिए सात साल की सजा सुनाई गई है, जिससे नाराज उसके समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि 'कार्रवाई के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने स्प्रे और फ्लेयर्स (फ्लाई बॉल) का इस्तेमाल किया।' पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी पर समर्थक पुलिस पर लगातार हमला करते रहे इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। और इस झड़प में प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए स्प्रे से 27 पुलिस अधिकारियों और नेशनल गार्ड के जवानों की आंखों में जलन होने लगी साथ ही फ्लेयर्स के हमले से वे घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed