फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2500 years old twenty seven wooden-colored coffins found in Egypt

मिस्र में मिले 2500 साल पुराने लकड़ी के 27 ताबूत, सजाए गए हैं बेहद खूबसूरती से

Tue, 22 Sep 2020 04:34 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Sep 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
2500 years old twenty seven wooden-colored coffins found in Egypt
सांकेतिक तस्वीर

पिरामिडों के देश कहे जाने वाले मिस्र में हजारों वर्षों की प्राचीन चीजें अकसर ही मिलती रहती हैं। हाल ही में देश की राजधानी काहिरा के दक्षिणी इलाके सक्कारा में पुरातत्वविदों को 27 लकड़ी के प्राचीन ताबूत मिले हैं। करीब 2500 साल पुराने ये ताबूत बेहद खूबसूरत तरीके व अलग-अलग रंगों से सजाए गए हैं।

विज्ञापन


पुरातत्वविद का विशेषज्ञों का कहना है कि यह अपने तरह की अब तक सबसे बड़ी खोज है। अधिकारियों ने बताया कि पहले 13 और बाद में 14 ताबूत मिले हैं। ये सभी ताबूत लकड़ी के बने हैं और उन्हें बहुत ध्यान से रंगा गया है। सक्कारा का इलाका पिछले 3 हजार साल से शवों को दफनाने के लिए जाना जाता है। इसे यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। मिस्र सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रारंभिक अध्ययन से संकेत मिलता है कि ये ताबूत पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन


36 फीट गहरे कुएं में मिले शवों को दफनाएं गए ताबूत

मिस्र सरकार ने कहा कि इन ताबूतों को एक बार दफनाने के बाद फिर से उन्हें खोला नहीं गया था। ये ताबूत 36 फीट गहरे कुएं के अंदर मिले हैं। खुदाई स्थल पर अभी काम जारी है और विशेषज्ञ इन ताबूतों के बारे में और ज्यादा जानकारी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी ताबूत बहुत सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed