{"_id":"605e33b847e3171e697837c8","slug":"25-indian-crew-was-carrying-cargo-ship-in-suez-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेज नहर : अब भी फंसा है विशाल जहाज, 25 भारतीय चालकों का दल चला रहा था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्वेज नहर : अब भी फंसा है विशाल जहाज, 25 भारतीय चालकों का दल चला रहा था
Sat, 27 Mar 2021 06:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्माइलिया।
एजेंसी, इस्माइलिया।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:23 AM IST
सार
दो दिन पूर्व मिस्र की स्वेज नहर में एक विशालकाय मालवाहक जहाज अब भी वहां फंसा होने से कई जहाज आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इस बीच, जानकारी मिली है कि फंसे हुए जहाज को 25 भारतीय चला रहे हैं और उसे निकालकर जलमार्ग का यातायात फिर सुचारू करने के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला जहाज मंगलवार को इस नहर में फंस गया था। जापानी कंपनी के मालिकाना हक वाले इस जहाज के फंसने से नहर में यातायात जाम हो गया जिससे दर्जनों छोटे जहाज भूमध्य और लाल सागरों में फंस गए हैं।
विज्ञापन
फंसे हुए जहाज के जापानी मालिक शेइई किसेन कैशा ने बताया कि इसे चलाने वाला चालक दल भारत से आया है और इसके सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इस जहाज पर मिस्र के दो विशेषज्ञ चालक भी पहुंचे हैं जो फंसे हुए जहाज को निकालने में मदद कर रहे हैं। क्रैशा ने पूरी घटना के लिए बयान जारी करके माफी मांगी है।
विज्ञापन
बता दें कि एवर गिवेन जहाज एशिया व यूरोप के बीच माल ढुलाई करता है। मंगलवार को यह स्वेज नहर के संकरे रास्ते में फंस गया था।
चीन और भारत के कई जहाज भी फंसे
स्वेज नहर में एवर गिवेन जहाज के फंसने के चलते यहां करीब 206 जहाज फंस गए हैं। इनमें 16 तेल टैंकर शामिल हैं जिसमें से ज्यादातर चीन और भारत जा रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जहाज इस तरह से फंस गया है कि इसे निकालने में कई सप्ताह लग सकते हैं। करीब 400 मीटर लंबे इस जहाज ने स्वेज नहर के दोनों तरफ के रास्तों को ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन
अफ्रीका का चक्कर लगाकर आवाजाही
जाम से बचने के लिए फिलहाल कई देशों के जहाज अब अफ्रीका का चक्कर लगाते हुए आवाजाही कर रहे हैं। इससे सामानों के आने में एक सप्ताह का समय बढ़ गया है। फंसे जहाज के भारतीय चालक दल ने बताया है कि स्वेज नहर को पार करते समय आए हवा के एक तेज बवंडर के कारण उनका शिप घूम गया। जब उसे सीधा किया गया तो वह नहर की चौड़ाई में घूम गया जिससे पूरा यातायात बंद हो गया।