{"_id":"63d01caf868bc076ee5c701f","slug":"23-year-old-indian-injured-during-armed-robbery-in-us-dies-news-in-hindi-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में डकैती के विरोध में 23 वर्षीय भारतीय को गोली मारी, मौत, कोई गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में डकैती के विरोध में 23 वर्षीय भारतीय को गोली मारी, मौत, कोई गिरफ्तारी नहीं
Tue, 24 Jan 2023 11:30 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:30 PM IST
सार
रिपोर्ट में कहा गया है कि ओक लॉन के क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में नंदेपू की मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकागो के प्रिंसटन पार्क में डकैतों की गोली लगने से 23 वर्षीय एक भारतीय की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई।
हथियार से लैस बदमाशों ने शख्स को मारी थी गोली
शिकागो पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि साउथ साइड के प्रिंसटन पार्क में रविवार रात हथियारबंद डकैतों ने देवशीष नंदेपु को गोली मार दी थी। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में हुई मौत
रिपोर्ट में कहा गया है कि ओक लॉन के क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में सोमवार सुबह 4 बजे के बाद नंदेपू की मौत हो गई। घटना के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। नंदेपू और एक अन्य 22 वर्षीय शख्स पार्किंग स्थल में थे। उसी दौरान एक काले रंग की गाड़ी उनके पास आ गई। गाड़ी में सवार दो लोगों ने बंदूक की नोंक पर उन्हें पकड़ लिया और उनसे कीमती सामान लुटने का प्रयास किया।
विरोध करने पर मारी गोली
अधिकारियों ने कहा कि नंदेपु और उसके दोस्त ने डकैतों का विरोध किया था। जिसके बाद हथियारों से लैस डकैतों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि युवक के सीने में गोली लगी थी। उपचार के लिए उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर ले जाया गया। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।