फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   23 civilians were killed in a US air strike in Southern Afghanistan

दक्षिणी अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले से महिला और बच्चे समेत मारे गए 23 नागरिक

Fri, 30 Nov 2018 04:12 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
23 civilians were killed in a US air strike in Southern Afghanistan
अमेरिका ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला - फोटो : social media
दक्षिणी अफगानिस्तान में इस सप्ताह अमेरिका के हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 23 नागरिक मारे गए। अफगानिस्तान के आम नागरिक 17 साल के संघर्ष का दंश अब भी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ितों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे थे।’हमले में कम से कम तीन लोग घायल भी हुए। यह हमला अशांत हेलमंद प्रांत में मंगलवार देर रात को अमेरिकी परामर्शकों के साथ काम कर रहे अफगान विशेष बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष के दौरान हुआ।
विज्ञापन


प्रांतीय अधिकारियों ने पहले कहा था कि हमले में एक परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की आशंका है। एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 18 नागरिक मारे गए, जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकी थी। नाटो ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के समीप रहने वाले हाजी मोहम्मद ने बताया कि हमला तब हुआ जब तालिबानी आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ लड़ाई के दौरान एक घर में घुस गए। उन्होंने बताया कि हमले में नौ आतंकवादियों के साथ कई नागरिक मारे गए।


संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक अत्यधिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस साल जनवरी से सितंबर की अवधि के दौरान 8,050 लोग मारे गए या घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed