{"_id":"63335836c3ecc27cfc5b5324","slug":"21-soldiers-injured-in-pakistan-in-suicide-attack-on-military-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Attack in Pakistan: पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 21 सैनिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Suicide Attack in Pakistan: पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 21 सैनिक घायल
Wed, 28 Sep 2022 01:42 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पेशावर।
पीटीआई, पेशावर।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:42 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम 21 सैनिक घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला।
- फोटो : Twitter@fatimak224611
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 21 सैनिक घायल हो गए। हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में मीर अली बाइपास रोड पर सेना के वाहन को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम 21 सैनिक घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है। हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम करने के बावजूद जनजातीय जिलों में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमलों में तेजी देखी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले नौ अगस्त को उत्तरी वजीरिस्तान के जनजातीय जिले में एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और सात अन्य घायल हो गए थे। साथ ही चार जुलाई को इसी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन