फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   21 per cent increase in deaths due to liver diseases due to alcohol in epidemic

कोरोना महामारी: शराब से लिवर संबंधी बीमारियों से मौतों में 21 फीसदी इजाफा

Sat, 17 Jul 2021 05:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन।
अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 05:46 AM IST
सार

  • 1.26 करोड़ अधिक लीटर शराब तो घर में पी गए ब्रिटेन के लोग
  • 2020 में 80.3 फीसदी मौतों का कारण शराब से हुआ लिवर रोग
  • देश में भी लॉकडाउन खुलने के साथ जमकर हुई शराब की बिक्री

विज्ञापन
21 per cent increase in deaths due to liver diseases due to alcohol in epidemic
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ ही शराब से होने वाले लिवर संबंधी बीमारियों से मौतों में 21 फीसदी का इजाफा हुआ है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) के अनुसार ब्रिटेन में वित्त वर्ष 2020-21 के बीच 1.26 करोड़ अधिक लीटर शराब की बिक्री हुई है क्योंकि घर में कैद लोगों ने शराब अधिक पीना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पीएचई की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में वर्ष 2020 में शराब के कारण मौतों की दर में 20.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 की तुलना में इसमें 2.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। वर्ष 2019 में 5819 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


वहीं 2020 में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 6893 हो गया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि वर्ष 2020 में हुईं 80.3 फीसदी मौतों का कारण शराब से होने वाली लिवर की बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई हैरान, घर बना मयखाना
पीएचई ने अपने शोध में पाया है कि महामारी से पहले जितनी शराब बिक्री के लिए जारी होती थी उतनी ही शराब महामारी में भी जारी की गई। हैरानी की बात ये है कि  करीब 31 सप्ताह लॉकडाउन रहा, जिसमें पब, रेस्त्रां और बार इत्यादि बंद रहे। इसके बावजूद लोगों ने दुकान से शराब खरीदी और घर को ही मयखाना बना दिया, इसी कारण शराब की बिक्री में भी 24.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

शराब ने बढ़ाई मानसिक तकलीफ
महामारी में शराब अधिक पीने के कारण वर्ष 2019-20 में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ से गुजरने वाले लोगों की संख्या में भी 10.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2018-19 में इस तरह के मामलों में केवल 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। राहत ये है कि इस कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या घटी है। एल्कोहल पॉइजनिंग के मामलों में भी 15.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


ये बेहद गंभीर चिंता का विषय
ब्रिटिश लिवर ट्रस्ट के सीईओ डॉ. पमेला हेली का कहना है कि महामारी के बीच शराब के कारण लिवर संबंधी बीमारियां चिंता का विषय हैं। तनाव, अकेलापन और अन्य चिंताओं के कारण महामारी में घर पर रहते हुए शराब पीने की लत बढ़ी है, इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है।

कोरोना फिर से हावी हो रहा है ऐसे में शराब के कारण लिवर संबंधी तकलीफ से ग्रसित मरीजों का इलाज मुश्किल होगा और जान जानी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed