फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2019 Diwali Power of One award to four renowned diplomats 

चार प्रसिद्ध राजनयिकों को 2019 ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार, सैयद अकबरूद्दीन ने बताई वजह

Mon, 09 Dec 2019 03:56 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 09 Dec 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
2019 Diwali Power of One award to four renowned diplomats 
सैयद अकबरुद्दीन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त चार प्रसिद्ध राजनयिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण दुनिया बनाने की दिशा में उनके कार्यों और विशेष रूप से अमेरिका में किए गए उनके कार्यों को लेकर ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


इस पुरस्कार को ‘कूटनीति के ऑस्कर’ के रूप में जाना जाता है। इसे 2017 में दिवाली फाउंडेशन यूएसए, इंक ने शुरू किया था। इन राजनयिकों में कजाखस्तान के पूर्व विदेश मंत्री एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि कैरात अब्दराखमानोव, साइप्रस के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि निकोलस एमिलीयू, स्लोवाकिया के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांतीसेक रूजिका और यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि वी येलचेंको शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी राजनयिकों को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक समारोह के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने कार्यक्रम में अपनी टिप्पणी में कहा, ‘हम सालाना उन लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र उन मूल्यों को कायम रखा है जिसके लिए यह वैश्विक संस्था जानी जाती है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed