{"_id":"5d8e196a8ebc3e01376a9755","slug":"20-countries-signed-agreement-to-stop-the-spread-of-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर
Fri, 27 Sep 2019 08:37 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 27 Sep 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
फेक न्यूज
भारत समेत 20 देशों ने फेक न्यूज के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। भारत ने फेक न्यूज के प्रसार को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र में हुए एक करार पर हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
भारत के अलावा कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने भी इस लड़ाई में एकजुटता दिखाई है। इन देशों ने विश्वसनीय खबरों के प्रसार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली ड्रायन ने कहा कि ग्लोबल डिजिटल का उभार दुनिया को प्रगति के मार्ग पर ले जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही यह एक खतरा भी है। खासतौर से फेक न्यूज का प्रसार दुनिया के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। चुनावों के समय इसका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन