फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2-Year-Old US Boy Dies Of Brain-Eating Amoeba

US: अमेरिका में दो साल के बच्चे की दिमाग खाने वाले अमीबा ने ली जान, मां ने किया भावुक करने वाला पोस्ट

Fri, 21 Jul 2023 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 09:43 AM IST
सार

बच्चे की मां ब्रियाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि वुडरो टर्नर बंडी ने सात दिनों तक जिंदगी से संघर्ष किया। मुझे पता था कि मेरे पास दुनिया का सबसे मजबूत बेटा है। उन्होंने आगे कहा कि बंडी मेरा हीरो है।

विज्ञापन
2-Year-Old US Boy Dies Of Brain-Eating Amoeba
Woodrow Bundy - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में स्विमिंग के दौरान दिमाग खाने वाले अमीबा की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक दो वर्षीय बच्चे वुडरो टर्नर बंडी की 19 जुलाई को नेगलेरिया फाउलेरी के संक्रमण से मृत्यु हो गई, जिसे आमतौर पर ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ कहा जाता है।

विज्ञापन

मां ने किया पोस्ट
बच्चे की मां ब्रियाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि वुडरो टर्नर बंडी सुबह 2.56 बजे (स्थानीय समयानुसार) स्वर्ग में वापस लौट गया। बच्चे ने सात दिनों तक जीने के लिए जिंदगी से संघर्ष किया। ब्रियाना ने कहा कि मुझे पता था कि मेरे पास दुनिया का सबसे मजबूत बेटा है। उन्होंने आगे कहा कि बंडी मेरा हीरो है और मुझे धरती पर सबसे अच्छा बच्चा देने के लिए मैं हमेशा भगवान की आभारी रहूंगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है एक दिन मेरा बच्चा मुझे स्वर्ग में मिलेगा।

विज्ञापन

जीवित रहने का रिकॉर्ड 3 साल का
बता दें, अमीबा की चपेट में आने वाले किसी भी व्यक्ति के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने का रिकॉर्ड 3 साल का है। वुडरो बंडी के परिवार का मानना है कि संक्रमण ऐश स्प्रिंग्स में पानी में खेलते समय उनके शरीर में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बच्चे के माता-पिता को उनके बेटे में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए। मां ब्रियाना बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मेनिनजाइटिस बताया। बाद में, उन्हें पता चला कि उसमें मस्तिष्क खाने वाला अमीबा है। इस साल फरवरी में 50 साल के एक व्यक्ति की जान जाने के बाद अमीबा को लेकर अमेरिका में चिंता पैदा हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed