{"_id":"62619a221ce9d0025f6c81b6","slug":"2-indians-killed-in-explosion-at-oxygen-plant-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: ललितपुर जिले में ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, दो भारतीयों की मौत, छह घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: ललितपुर जिले में ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, दो भारतीयों की मौत, छह घायल
Thu, 21 Apr 2022 11:23 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:23 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि विस्फोट पाटन औद्योगिक क्षेत्र के सागरमाथा ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब मजदूर सिलेंडर में गैस भर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
काठमांडू के निकट ललितपुर जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में एक ऑक्सीजन संयंत्र में गुरुवार को हुए विस्फोट में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट पाटन औद्योगिक क्षेत्र के सागरमाथा ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब मजदूर सिलेंडर में गैस भर रहे थे।
विज्ञापन
विस्फोट ने ऑक्सीजन संयंत्र की जस्ता छत को भी बर्बाद कर दिया और बगल की इमारतों की खिड़कियां तोड़ दीं। विस्फोट में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रतनपुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय बृज महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय नागरिक 25 वर्षीय राज कुमार महतो की ललितपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नेपाल के गृह मंत्री बालकृष्ण खंड ने पुलिस को बचाव कार्य करने और दुर्घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन