{"_id":"5ffa31b38ebc3e31e1758d3c","slug":"2-90-lakh-corona-cases-found-in-america-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2.90 लाख मामले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2.90 लाख मामले
Sun, 10 Jan 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Jan 2021 04:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
महामारी से जूझ रहे दुनिया भर के देशों में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटों में आए नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने रिकॉर्ड बना दिया। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, पिछले 24 घंटे करीब 2 लाख 90 हजार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
वहीं, तीन हजार से अधिक संक्रमितों की मौत हो गई। शनिवार सुबह तक अमेरिका में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 21,857,293 हो गया और इसके कारण हुई मौतों की संख्या 368,736 हो गई है। दुनिया भर में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या आठ करोड़ 88 लाख के पार चली गई वहीं मरने वालों का आंकड़ा 19 लाख से अधिक हो चुका है।
विज्ञापन
अमेरिका के लास एंजिलिस में पिछले 24 घंटों के दौरान 318 नए मामले सामने आए हैं वहीं पहली बार यहां 300 से अधिक संक्रमितों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11,863 हो गई है।
विज्ञापन