फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   196 kg gorilla corona test negative, was ill for a week in miami zoo

196 किलो वजनी गोरिल्ला का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, एक हफ्ते से था बीमार

Tue, 14 Jul 2020 04:33 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Jul 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
196 kg gorilla corona test negative, was ill for a week in miami zoo
शांगो गोरिल्ला - फोटो : RonMagil Twitter

अमेरिका में कोरोना ने सबसे ज्यादा नुकसान किया है। यहां संक्रमण के सर्वाधिक मामलों के साथ ही मृतकों की संख्या भी अधिक है। कोरोना महामारी का असर हर तरफ फैला है। यही कारण है कि मियामी चिड़ियाघर में रहने वाले एक 196 किलो वजनी बीमार गोरिल्ला का कोरोना टेस्ट किया गया।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक शांगो नामक 31 वर्षीय गोरिल्ले की कुछ दिनों पहले ही अपने 26 वर्षीय भाई बार्नी के साथ लड़ाई हुई थी। इसके बाद शांगो को बुखार हो गया था। इसे देखते हुए शांगो की कोरोना जांच की गई, इसके लिए सात लोगों की टीम ने उसे पकड़कर उसका स्वाब नमूना लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि शांगो की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य की टीम ने उधर शांगो की टीबी से लेकर लिवर और फ्रैक्चर की भी जांच की और बार्नी के हाथों शांगो के हाथ पर आई चोट का भी इलाज किया।

दोनों गोरिल्ला भाइयों को सैन फ्रांसिस्को के चिड़ियाघर से मई 2017 में मियामी के चिड़ियाघर में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed