{"_id":"5e0159338ebc3e87a10dff04","slug":"18-killed-in-clashes-between-prisoners-at-honduras-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य अमेरिका की होंडुरास जेल में कैदियों के बीच झड़प, 18 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मध्य अमेरिका की होंडुरास जेल में कैदियों के बीच झड़प, 18 की मौत
Tue, 24 Dec 2019 05:47 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य अमेरिका के होंडुरास की एक जेल में रविवार को कैदियों के बीच झड़प हो गई। इसमें 18 कैदियों की मौत हो गई। एक अन्य जेल में दो दिन पहले इसी तरह की एक घटना में 18 लोग मारे गए और 16 घायल हो गए थे। एक सैन्य प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को यह बताया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा बल ‘फूसीना’ के प्रवक्ता ने 18 मृतकों और दो घायलों के नामों की सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि तेगुसिगल्पा के उत्तर में स्थित अल पोरवेनिर जेल में हुई झड़प में ‘बंदूक और चाकू-छुरियों’ का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है। कैदियों के बीच झड़प की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडों हेरनांदेज ने मंगलवार को सेना और पुलिस को देश की सभी 27 जेलों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया था। इन जेलों में करीब 21,000 कैदी बंद हैं।
विज्ञापन