{"_id":"6347d7a806c1b06502056272","slug":"18-flood-survivors-killed-in-bus-fire-in-pakistan-know-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बाढ़ से बचे तो बस की आग में जिंदा जल गए! पाकिस्तान में बड़ा हादसा, आठ बच्चों समेत 18 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बाढ़ से बचे तो बस की आग में जिंदा जल गए! पाकिस्तान में बड़ा हादसा, आठ बच्चों समेत 18 की मौत
Thu, 13 Oct 2022 03:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:11 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि यह घटना सिंध प्रांत के नूरीबाद पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुई। बस में 80 बाढ़ पीड़ित सवार थे। जियो टीवी के अनुसार यह बस खैरपुर नत्थन शाह से कराची की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
18 flood survivors killed in bus fire in Sindh, Pakistan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में बीती रात एक बड़े बस हादसे में 18 बाढ़ पीड़ितों की मौत हो गई। एक एसी बस में आग लगने से उसमें सवार आठ बच्चों बच्चों व नौ महिलाएं समेत 18 जिंदा जल गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह घटना सिंध प्रांत के नूरीबाद पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुई। बस में 80 बाढ़ पीड़ित सवार थे। जियो टीवी के अनुसार यह बस खैरपुर नत्थन शाह से कराची की ओर जा रही थी। घायलों को जमशोरो और नूरीबाद के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कुछ यात्री चलती बस से कूदे
गुरुवार को जमशोरो के उपायुक्त ने पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। मृतकों में आठ बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, बस के एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। कुछ यात्री आग से बचने के लिए चलती बस से कूद गए।
विज्ञापन
सिंध के सीएम मुराद अली शाह ने मांगी रिपोर्ट
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने जमशोरो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। मुराद ने घटना पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।पाकिस्तान में बस में आग लगना आम बात है। बसों के सुरक्षा मानकों से समझौता किया जाता है और यातायात नियमों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है।
दादू जिला बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित
सिंध प्रांत का दादू जिला सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक है। जून मध्य से अभूतपूर्व बारिश के कारण पाकिस्तान में भीषण बाढ़ में अब तक 1,700 से अधिक लोग मारे गए हैं। सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है। पुलिस के अनुसार अब जैसे-जैसे बाढ़ का पानी कम होता जा रहा है, हजारों विस्थापित अपने घरों की ओर वापस जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी हाशिम ब्रोही ने कहा कि बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में आग लगने से यह हादसा हुआ। हालांकि, जांच से ही असली कारण पता चलेगा।